{"_id":"5f8dd0a98ebc3e9b9c28e774","slug":"notice-ghazipur-news-vns5538225142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोल मॉडल की सूची तैयार कर रही आशा-आंगनबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोल मॉडल की सूची तैयार कर रही आशा-आंगनबाड़ी
विज्ञापन
गाजीपुर। मिशन शक्ति के तहत रोल मॉडल महिलाओं के चयन की तैयारी शुरू कर दी गई है। आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम द्वारा इनकी सूची तैयार की जा रही है। इसमें बेहतर जागरूकता फैलाने और प्रचार-प्रसार करने वाली महिलाओं का ही चयन होगा। इसके अलावा हेल्प डेस्क स्थापित करने की कवायद भी जिला प्रशासन की ओर से तेज कर दी गई है। शासन की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से मिशन शक्ति की शुरूआत की गई है। इसमें जागरुक करने के लिए प्रत्येक माह में एक सप्ताह तक विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में इस अभियान को जागरूकता आधारित और द्वितीय चरण में मिशन शक्ति के इंफोर्समेंट ( क्रियान्वयन ) पर बल दिया जाएगा। इस विशेष अभियान में समिति बनाकर विभिन्न रोल मॉडल महिला का चयन किया जाएगा। इसमें ऐसी महिलाओं एवं बालिकाओं का चयन किया जाएगा जो विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए एक प्रेरणा बनी हैं। चयनित महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या रोकने संबंधी अभियान, उद्यमिता, शिक्षा, महिला अपराध रोकने जैसे क्षेत्रों के लिए काम किया हो। ऐसी महिलाओं के चयन के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम को सौंपी गई है। वहीं तहसीलों एवं थानों में हेल्प डेस्क स्थापित करने की तैयारी भी तेज हो चुकी है, जिससे शासन के इस अभियान को मूर्त रुप दिया जा सके।
कोट
रोल मॉडल महिलाओं के चयन की जिम्मेदारी आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इनके द्वारा सूची तैयार की जा रही है। -अनिल सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
कोट
रोल मॉडल महिलाओं के चयन की जिम्मेदारी आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इनके द्वारा सूची तैयार की जा रही है। -अनिल सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन