{"_id":"57c9fa8b207d21fbcc32bded8f739bcb","slug":"nothing-worked-sunny-ahead-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के आगे एक न चली धूप की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के आगे एक न चली धूप की
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
मौसम पटरी पर आने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी ठंड ने लोगों को कंपाया। कोहरे का प्रभाव तो नहीं रहा, लेकिन
लोग बदली की वजह से ठिठुरते रहे।
पिछले दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रभाव जारी है। बुधवार और गुरुवार को अच्छी धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी थी लेकिन शुक्रवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन बदली छाई रही।
यही स्थिति शनिवार को भी रही। दोपहर तक बदली छाई रही। इस दौरान शीतलहर चलने से गलन में जबरदस्त इजाफा रहा। सुबह छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर बाद धूप जरूर निकली, लेकिन उसकी चमक नाममात्र होने से लोगों को उसका लाभ नहीं मिली।
सर्द हवा और गलन से हर कोई कंपकंपाता रहा। ठंड से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह आग का सहारा लेते दिखाई दिए। शाम को ठंड में और इजाफा हो गया। इससे बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए।