फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Not a single dead body was seen today on Ganga Ghats in Ghazipur five dead bodies funeral in Buxar

गाजीपुर में गंगा घाटों पर आज नहीं दिखे एक भी शव, बक्सर में पांच शवों को दफनाया गया

Wed, 12 May 2021 08:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 May 2021 08:15 PM IST
सार

गंगा में शव प्रवाह का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। गाजीपुर जिले के गहमर एवं करंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों के किनारे दो दिनों तक मिले शव अब नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि बक्सर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान पांच शव गंगा में बहते देखे गए। 

विज्ञापन
Not a single dead body was seen today on Ganga Ghats in Ghazipur five dead bodies funeral in Buxar
चौसा के महादेवा घाट पर चौबीस घंटे अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर एवं करंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों के किनारे दो दिनों तक मिले शव अब नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि करंडा के धरम्मरपुर गंगा घाट किनारे मिले 123 शवों को मंगलवार की देर रात तक दफना दिया गया है। जमानिया के बरुइन नई बस्ती, तलाशपुर मोड़, देवड़ी एवं करमहरी गांव के पास बैरियर लगाकर मार्ग सील कर दिया गया। बिहार से आने वाले शवों पर रोक लगा दी गई है। पुलिस नाव से गंगा घाटों पर गश्त करती रही।

विज्ञापन


 जलप्रवाह के कारण 10 मई को गहमर थाना क्षेत्र के तीन गंगा घाटों पर कई शव मिले थे, जिन्हें स्थानीय प्रशासनिक टीम ने गंगा किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। 11 मई को करंडा के धरम्मरपुर गंगा घाट पर मिले अनगिनत शवों की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई थी। देर रात जेसीबी और पोकलेन की मदद से 123 शवों को दफनाया गया।
विज्ञापन


इधर, बिहार प्रांत से सटे जिले के बार्डर पर स्थापित पुलिस पिकेट को सतर्क कर दिया गया है। जमानिया कोतवाली के बरुइन नई बस्ती, तलाशपुर मोड़, देवड़ी एवं करमहरी के पास बैरियर लगाकर बिहार से आने वाले शवों को प्रतिबंधित कर दिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर इन घाटों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूरे दिन नाव से गश्त करने के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को गंगा में शवों का जल प्रवाह न करने के प्रति जागरूक करती रही। वहीं, एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम घाटों का जायजा लेने के साथ पुलिस कर्मियों को निर्देश देने में जुटी रही। 

बता दें कि बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने यूपी बिहार सीमा स्थित चौसा के पास रानी घाट पर गंगा में इस पार से उस पार तक महाजाल डालकर शव को आने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम भी करा दिया है। बक्सर प्रशासन के इस कदम से बलिया प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी। बक्सर प्रशासन की इस कवायद से अब गाजीपुर से आने वाले शव बलिया सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। दूसरी ओर शव के जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। 

बक्सर में लगे महाजाल में फंसे पांच शव

बक्सर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान पांच शव गंगा में बहते देखे गए। इन सभी को चौसा प्रखंड में तैनात अधिकारियों की देखरेख में बुधवार की सुबह दफनाया गया। जिलाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को चार गश्ती दल बनाए हैं जो बक्सर के अहिरौली घाट से लेकर चौसा के रानी घाट तक नाव के सहारे गश्त करेंगे। अगर कहीं इस तरह के शव गंगा में बहते नजर आए तो उन्हें समय रहते दफनाया जा सके। 
 
उधर, नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने भी नाव से कोटवा नारायणपुर, भरौली, गोविंदपुर गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी भी एक दो शव कहीं से बह कर आ गए हैं। इधर के घाटों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा शव के जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। अब सभी को शव जलाने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed