फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Noise electoral ends,

चुनावी शाेर थमा,

Wed, 07 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Noise electoral ends,
जिले में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 अक्तूबर
विज्ञापन
को कराया जाएगा। चार विकासखंडों में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव का प्रचार बुधवार की शाम थम गया।


प्रचार थमते ही दावेदारों ने मतदाताओं के घर का रुख कर लिया।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विकासखंडवार चार चरण में कराया जा रहा है। पहले चरण में सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी विकासखंड में चुनाव कराया जाना है।


 सैदपुर में जिला पंचायत सदस्य पद की 5 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 118, सादात में 3 एवं 107, जखनिया में 5 एवं 111 तथा मनिहारी में जिला पंचायत सदस्य की 5 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 109 सीट के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इस चरण में इन चार ब्लाकों के 373 ग्राम पंचायतों एवं 54 न्याय पंचायतों के 6 लाख 85 हजार 355 मतदाता दोनों पदों के 2865 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के 328 तथा सैदपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 655, सादात में 554, जखनिया में 742 तथा मनिहारी में 586 प्रत्याशी शामिल हैं।


 इसके लिए कुल 413 मतदान केन्द्र सैदपुर में 108, सादात 91, जखनिया 101 एवं मनिहारी में 113 तथा कुल 1102 मतदान स्थलों में सैदपुर में 303, सादात 256, जखनिया 263 तथा मनिहारी में 280 मतदान स्थल बनेंगे। इन सभी विकासखंडों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा।


पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतपत्र का रंग नीला निर्धारित है। आयोग ने निर्देश दिया है कि सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के मतदान के लिए प्रत्येक मतदान स्थल पर दो मतपेटिकाएं रखी जाएंगी।

एक मतपेटी सदस्य क्षेत्र पंचायत और दूसरी मतपेटी में सदस्य जिला पंचायत के मतपत्र डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed