{"_id":"625475cc79c8392fdb06e8a3","slug":"no-personnel-will-go-inside-with-pen-mobile-paper-ghazipur-news-vns64783774","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी कार्मिक पेन, मोबाइल, कागज लेकर अंदर नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी कार्मिक पेन, मोबाइल, कागज लेकर अंदर नहीं जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी वि./रा. अरुण कुमार सिंह ने रायफल क्लब के सभागार में तैनात सभी मतगणना सुपरवाइजर, मतगगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया। निर्देश दिया कि सुबह सात बजे विकास भवन के सभाकक्ष में पहुंचेंगे। वहां लगे ड्यूटी चार्ट में अपना टेबुल नंबर देखकर स्थान ग्रहण करेंगे। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कोई भी कार्मिक पेन, मोबाइल, कागज आदि लेकर अंदर नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान मतपत्र को अस्वीकार करने के लिए कोई चिन्ह नहीं, खाली स्थान पर चिन्ह, कई मतदान, मतदाता की स्पष्ट पहचान, अधिमान को शब्दों में दर्शाया गया तथा गैर सरकारी वस्तु से चिन्हित किया गया की मुहर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक मतपत्र जिसे अस्वीकार किया जाएगा, उसे प्रत्याशी के एजेंट को दिखाकर कारण वाली मुहर लगाई जाएगी। वास्तविक कारण पर सही का निशान लगाया जाएगा। इस पर मतगणना सुपरवाइजर द्वारा हस्ताक्षर किया जाएगा। किसी प्रकार का विवाद होने की स्थिति में अंतिम निर्णय रिटर्निंग आफीसर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि गणना के लिए कुल सात टेबुल लगाई गई है। बारी-बारी से सभी सात मतपेटिकाएं गड्डी बनाने के लिए टेबुल पर लाई जाएगी। 25-25 मतपत्रों की गड्डी बनाकर एक बाक्स में रखा जाएगा। गड्डी बनाने के बाद सभी टेबुल पर प्रत्याशीवार गड्डी तैयार की जाएगी। वैध-अवैध मतपत्र की जांच की जाएगी तथा प्रथम अधिमान के मतपत्रों की गिनती शुरू की जाएगी।