फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No more fines for not wearing helmets, bikes will be seized

Ghazipur News: बिना हेलमेट अब जुर्माना नहीं, सीज की जाएगी बाइक

Thu, 18 Sep 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
No more fines for not wearing helmets, bikes will be seized
गाजीपुर। नो हेलमेट-नो फ्यूल के बाद अब परिवहन विभाग नई कार्रवाई की तैयारी में है। बिना हेलमेट बाइक चलाते मिलने वालों से जुर्माना नहीं वसूल किया जाएगा, बल्कि उनकी बाइक सीज की जाएगी। परिवहन आयुक्त की तरफ से यह निर्देश एआरटीओ कार्यालय को दिए गए हैं। इसे विभाग यातायात पुलिस के साथ अमल में लाने की तैयारी पूरी करने में जुट गया है। 15 सितंबर तक इस कार्रवाई की जानकारी जगह-जगह बाइक सवारों को देकर सतर्क करने की कवायद की गई। 16 सितंबर से बिना हेलमेट मिलने पर बाइक सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बार-बार चेतावनी के बाद भी हेलमेट न लगाने पर वाहन सीज किया जाएगा। दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में 80 फीसदी मृत्यु सिर पर लगने वाली चोट से होती है। इसे देखते हुए अब विभाग ने हर हाल में हेलमेट की अनिवार्यता प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। जुर्माना, नो हेलमेट-नो फ्यूल जैसी तमाम कोशिश और अपीलों के बावजूद दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल नहीं हो रहा। ऐसी स्थिति में परिवहन विभाग व यातायात पुलिस सख्ती बढ़ाने जा रही है। यातायात पुलिस प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त निर्देश क्रम में बिना हेलमेट बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक सितंबर से अब तक 300 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। अब बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed