फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No difference between red and white netted cap: Anand Swarup

आनंद स्वरूप बोले: लाल और सफेद जालीदार टोपी में कोई अंतर नहीं

Sat, 01 Jan 2022 01:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
No difference between red and white netted cap: Anand Swarup
कासिमाबाद में भाजयुमो के जिला सम्मेलन में बोलते मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री और जिले के प्?

लाल टोपी और सफेद जालीदार टोपी में कोई अंतर नहीं है। हम राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर काम करने वाले लोग हैं। भाजपा हर जाति, हर वर्ग की पार्टी है। ये बातें संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शुक्रवार को गाजीपुर जिले के कासिमाबाद में आयोजित भाजयुमो के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने ओवैसी की आलोचना करते हुए कहा कि इस देश की सभी समस्याओं का एक समाधान है। भाजपा जन-जन का सम्मान करती है और सुरक्षा प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि प्रदेश को भय मुक्त और दंगा मुक्त राज्य बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री को है।

विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि युवाओं की इस राष्ट्र के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ देश को विश्व पटल के परम वैभव पर पहुंचाने की ओर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या, भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, राजकुमार झंवर, साधना राय, किरन सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, मयंक जायसवाल, अनुराग सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विवेकानंद राय, हर्षित सिंह, दुष्यंत अग्रहरि, अमरनाथ शर्मा, वासुदेव पांडेय, प्रीति गुप्ता, दीपक सिंह, शिवप्रताप सिंह, गौरव श्रीवास्तव, जितेंद्र उपाध्याय, प्रभाकर राय, शिवम राय, आशुतोष राय, आशीष श्रीवास्तव, कंचन गिरी, नीरज पांडेय, पियूष पांडेय, विरेंद्र चौहान, अंकुर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री अविनाश सिंह तथा आभार भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed