{"_id":"d991a77659815f5b4cbd000ef0882b52","slug":"no-assurance-till-16-solve-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन नहीं, 16 तक सुलझाएं समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन नहीं, 16 तक सुलझाएं समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को रसोइया संघ की महिलाओं ने शहर के महुआबाग स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर संघ की अध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के नाम पर विभाग की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघ उग्र आंदोलन करने को विवश होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों मेें मिड-डे-मील बनाने वाली रसोइया विभिन्न समस्याओं से लंबे समय से जूझ रही हैं। समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार संघ की तरफ से आंदोलन किया गया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां रसोइया परेशान हैं, वहीं संबंधित विभाग कान में तेल डालकर बैठा है। समाधान के नाम पर विभाग द्वारा सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। रसोइयों के साथ होने वाले अन्याय को संघ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। मिड-डे-मील प्रभारी राहुल राय ने रसोइयों को 16 अप्रैल तक समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस पर जिला रसोइया संघ की अध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि अगर दी गई तिथि तक समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संघ की महिलाएं 20 अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर बसंती देवी, मीरा देवी, ऊषा, निर्मला, आशा, कमलावती, बुचिया, पुष्पा, सरिता, कौशल्या, लालसा, बिंदू, मनती, इमरती, शांती, कलावती, रमावती सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं। महिलाएं कोई हंगामा न करें, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस रही।