फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No animals should die of cold at cow shelters

गो आश्रय स्थलों पर कोई पशु ठंड से मरने न पाए

Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
No animals should die of cold at cow shelters
गाजीपुर। निराश्रित गोवंश जनपद स्तरीय जिला अनुश्रवण-मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक राइफल क्लब के सभागार मेें शनिवार को हुई। इसमें तहसील स्तरीय समिति को प्रबंधन में आ रही कठिनाइयों के निराकरण एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों के लिए वित्तीय प्रबंधन के संबंध में चर्चा हुई। इसके साथ ही गो आश्रय स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों एवं उनके भुगतान तथा नए वृहद गो आश्रय स्थल की जमीन के चिन्हांकन एवं उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने गो आश्रय स्थलों पर पशुओं को ठंड से बचाव एवं चारा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी संबंधित को निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थलों पर कोई पशु ठंड से मरने न पाए इसकी समुचित व्यवस्था की जाए। अगर कोई भी बीमार होता है तो उसका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed