{"_id":"62a0e50d801a462e33419ab1","slug":"nine-residential-huts-ashes-due-to-fire-ghazipur-news-vns6579083158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से नौ रिहायशी झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से नौ रिहायशी झोपड़ियां राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगलगी की घटनाओं में दो जगहों पर रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें झोपड़ियों में रखा खाने-पीने और घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।
रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नारायनापुर गांव के यादव बस्ती में मंगलवार की देर रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन लोगों की सात रिहायशी झोपड़ियों समेत उसमें रखे करीब 44 हजार नगदी, एक लाख के आभूषण सहित घर गृहस्थी का समान आदि सब जलकर राख हो गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची अग्निशमन दस्ते ने लोगों के सहयोग से रात्रि एक बजे आग पर किसी तरह काबू पाया। पीड़ित सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह अनिल यादव और कृष्णा यादव मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर में एक रिश्तेदारी में शादी में गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे थे। बताया कि परिवार वाले सोए थे। रात करीब 11 बजे रिहायशी झोपड़ियों में से धुआं और आग की लपटे उठने लगी। पत्नी का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए। इसी दौरान बगल के ही अनिल व कृष्णा के भी रिहायशी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचकर दमकल ने आग पर काबू पाया।
अगलगी में तीन झोपड़ियां, 28 हजार नगदी के अलावा घर का पूरा सामान, अनाज आदि जलकर राख हो गया। इसके अलावा कृष्णा की दो रिहायशी झोपड़ी, सोलह हजार नगद के अलावा सारा सामान आदि जल गया। ऐसे ही अनिल यादव की भी दो रिहायशी झोपड़ी, घर गृहस्थी का समान सब जल गया। अगलगी में तीनों लोगों को करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी राजस्व कर्मियों को दे दी गई है। एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि आग लगने की सूचना पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दिया जाएगा।
वहीं दूसरी घटना में देवकली संवाददाता के अनुसार, सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनि ग्राम में मंगलवार की रात में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुनवासी राम की दो रिहायशी झोपङ़ी में आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। उसे करीब 50 हजार का आर्थिक नुकसान हुआ। आस पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पुनवासी राम ने बताया कि आग लगने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है।