फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   newly married woman body found hanging in her home in ghazipur

यूपी: फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव, पति और सास समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 01:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

सुहवल थाना के अंधियारां गांव में सोमवार की देर रात एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
newly married woman body found hanging in her home in ghazipur
नव विवाहिता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव। - फोटो : Youtube

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक नव विवाहित महिला का फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुहवल थाना के अंधियारां गांव में सोमवार की देर रात ऋतु देवी(21) पत्नी विकास यादव ने अपने कमरे में छत की हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इसकी सूचना मृत विवाहिता के मायके वालों को दे दी। जिसके तुरंत बाद ऋतु के परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। वहीं पुलिस इस आत्महत्या के मामलें के छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक विवाहिता के भाई उपेंद्र यादव ने पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed