फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New Principal of Hindu PG College takes charge

हिंदू पीजी कॉलेज के नए प्राचार्य ने कार्यभार संभाला

Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
New Principal of Hindu PG College takes charge
स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य का कार्यभार मंगलवार को उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित डॉ. संजीव सिंह ने संभाल लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को एक रोल मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा कार्य किया जाएगा। शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का निदान होगा। अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गाजीपुर के सिंगारपुर निवासी डॉ. संजीव की शिक्षा-दीक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से हुई है। उनके पिता प्रो. वीपी सिंह कृषि संकाय में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष रहे हैं। डॉ. संजीव की प्रथम नियुक्ति 2001 में कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज इलाहाबाद में हुई थी। नवागत प्राचार्य को कार्यभार ग्रहण महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय, प्रबंधक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबंधक रविंद्रनाथ यादव की उपस्थिति में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने कराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विमला देवी, डॉ. मदन गोपाल सिन्हा, डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. शुभ्रा सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. अरुंधती त्रिवेदी, डॉ. मातेश्वरी प्रताद सिंह, डॉ. ओमप्रकाशलाल श्रीवास्तव, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, राकेश चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, शीला सिंह, मनोज कुमार सिंह, अवधेश कुमार राव, सूरज कुमार जायसवाल, कमलेश प्रसाद, बलराम सिंह, विरेंद्र, संतोष, दिग्विजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed