फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nepal Plane Crash Four friends of Ghazipur died they went to visit Pashupatinath temple

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर के चार दोस्तों की मौत, पशुपतिनाथ दर्शन को गए थे

Sun, 15 Jan 2023 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 06:51 PM IST
सार

 नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हुए विमान में गाजीपुर के चार युवकों की भी मौत हुई है। चारों दोस्त थे। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन पहले नेपाल गए थे।

विज्ञापन
Nepal Plane Crash Four friends of Ghazipur died they went to visit Pashupatinath temple
नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में से पांच भारतीय हैं। जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी हैं। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। जिले में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येति एयरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे पर लैंडिग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।  
विज्ञापन


विमान में सवार पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (23), अनिल कुमार राजभर (28), सोनू जायसवाल (28) और संजना जायसवाल के रूप में हुई है। इनमें से अभिषेक, विशाल, अनिल और सोनू गाजीपुर निवासी है। चारों दोस्त थे। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन पहले नेपाल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से पहले का वीडियो सामने आया

विमान हादसे में चार दोस्तों की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर है। पीड़ित परिवार नेपाल रवाना हो गए हैं। हादसे से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। गाजीपुर के सोनू जायसवाल हादसे के वक्त फेसबुक पर लाइव थे। पहले वह विमान के अंदर और बाहर का सीन दिखाते हैं। इस दौरान विमान में सभी यात्री खुश नजर आ रहे हैं। कुछ सेंकेड बाद विमान हवा में गोते खाने लगती है। अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगती हैं और प्लेन क्रैश हो जाता है। 

मां की गोद सूनी, पत्नियों का उजड़ा सुहाग, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नेपाल के पोखरा हवाई पट्टी पर उतरने से कुछ क्षण पहले विमान हादसे में जान गवाने वाले अनिल जहूराबाद में तो अभिषेक धरवां में जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। विशाल शर्मा अलावलपुर में एक बाइक एजेंसी में फाइनेंस का कार्य करते थे और सोनू जायसवाल कांट्रेक्ट पर सारनाथ में शराब की दुकान का संचालन करते थे। हंसी-खुशी के साथ परिवार का जीवन चल रहा था। लेकिन इस हादसे ने मां की गोद सूनी कर दी, पत्नियों का सुहाग उजड़ गया और मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। हर किसी की आंखें नम और उदासी में डूबी हुई थीं।

चकजैनब निवासी राजेंद्र जायसवाल के पुत्र सोनू जायसवाल पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। वह वाराणसी में शराब की दुकान का संचालन करते थे। सारनाथ में पत्नी रागिनी जायसवाल, एक पुत्र और पुत्रियों के साथ रहते थे। हादसे के बाद पिता राजेंद्र जायसवाल और मां द्रौपदी देवी रोते-रोते अचेत हो जा रहे हैं। परिवार के लोग सोनू जायसवाल की पत्नी और बच्चों को घर लाने के लिए सारनाथ रवाना हो गए हैं।

इसी गांव के रहने वाले अनिल राजभर दो भाइयों में छोटे थे। जहूराबाद में जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। घटना की जानकारी होते ही पिता रामदरश राजभर और माता सरस्वती देवी के रोने- बिलखने से गांव में मातम छा गया। बड़ा भाई सुनील दरवाजे पर आ रहे ग्रामीणों को देख बेसुध हो जा रहा था। परिजनों की इस दशा को देख ग्रामीणों की आंखों से भी आंसू बहने लग रहे थे।

अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा टीवीएस बाइक एजेंसी में फाइनेंस का काम करते थे। चकजैनब गांव से करीब आठ किलोमीटर रहने वाले विशाल शर्मा भी मित्रों के साथ पोखरा गए थे। तीन बहनों और भाई विश्वजीत, पिता संतोष शर्मा और माता सरिता देवी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव के लोग उन्हें समझाने में जुटे रहे। 

धरवां गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। दो भाइयों में छोटे अभिषेक परिवार के चहेते थे। विमान हादसे की जानकारी होते ही पिता चंद्रमा सिंह कुशवाहा और माता मानती देवी, बड़ा भाई अविनेश रोते-रोते बेहोश हो गए। विमान हादसे ने ऐसा दर्द दिया कि चारों गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed