फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Neither MLA nor MLC, yet Dayashankar Mishra became 'kind' minister in Yogi government

आखिर कौन हैं दयाशंकर मिश्र 'दयालु': ना विधायक ना एमएलसी फिर भी बने योगी सरकार में मंत्री

Sat, 26 Mar 2022 11:45 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 11:45 AM IST
सार

डा. दयाशंकर मिश्र ने वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद साल 2005 में जिला युवक कांग्रेस वाराणसी के जिला अध्यक्ष पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।   

विज्ञापन
Neither MLA nor MLC, yet Dayashankar Mishra became 'kind' minister in Yogi government
डा. दयाशंकर मिश्र ने योगी मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का शपथ ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में डा. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। वह राजनीतिक तौर पर वाराणसी में सक्रिय रहे हैं, लेकिन रहने वाले गाजीपुर के हैं। उनको मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। सिधौना के रहने वाले डा. दयाशंकर मिश्र के पिता स्वर्गीय रामाधार मिश्रा हैं।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद हरिश्चंद्र पीजी कालेज से बीएससी, उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से की। वहीं से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद साल 2005 में जिला युवक कांग्रेस वाराणसी के जिला अध्यक्ष पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
विज्ञापन


वह वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज में  प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। साल 2007 और 2012 में वाराणसी के शहर दक्षिणी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें सफलता नहीं मिली। कुछ वर्ष बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में उनको पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बना दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने की खबर मिलते ही जनपद समेत गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सिधौना स्थित चाचा प्रेमशंकर मिश्र के घर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

सीएम ऑफिस खोजता रहा दयालु का फोन नंबर

योगी सरकार के मंत्रीमंडल में अप्रत्याशित तरिके से शामिल हुए दयाशंकर मिश्र दयालु को मुख्यमंत्री आवास बुलाने के लिए सीएम कार्यालय को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल दयालु का मोबाइल नंबर सीमएम कार्यालय के पास नहीं था। लिहाजा सीएम कार्यालय ने आननफानन डीएम वाराणसी को इसकी सूचना दी और तत्काल उनसे संपर्क कर सीएम कार्यालय भेजने को कहा।

Neither MLA nor MLC, yet Dayashankar Mishra became 'kind' minister in Yogi government
पीएम मोदी के साथ दयाशंकर मिश्र दयालु - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद डीएम वाराणसी ने दयाशंकर मिश्र को मंत्रीमंडल में शामिल होने की सूचना दी। इससे पहले डीएम ने दयालु का फोन नंबर सीएम कार्यालय को दे दिया था, जिसके बाद सीएम कार्यालय ने उनसे सीधा संपर्क कर मंत्रीमंडल में शामिल होने की सूचना देते हुए लखनऊ बुलाने में कामयाब हुआ।  

प्रधानाचार्य को मंत्री बनाए जाने पर कॉलेज में उड़े अबीर गुलाल

वाराणसी के दारानगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु को शुक्रवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर कॉलेज में खुशियां मनाई गईं। इस दौरान अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया एवं मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे कॉलेज के प्रधानाचार्य को सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed