फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Need for self power to empower women

म लिओं को सशक्त बनाने के लिए आत्मबल की आवश्यकता

Mon, 19 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Need for self power to empower women
गाजीपुर। मिशन शक्ति के साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीसरे दिन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आत्मबल की आवश्यकता है। महिलाएं किसी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मनोविज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार ने विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राएं जो वेबिनार से जुड़ी थी उनको मार्शल आर्ट की ऑनलाइन ट्रेनिंग मिशन शक्ति के महाविद्यालय संयोजक डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने दी। इस वेबिनार में महाविद्यालय की एनसीसी ऑफीसर डॉ. शशिकला जायसवाल, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. एकलाख खान, डॉ. विकास सिंह आदि प्राध्यापक एवं छात्राएं जुडी रहीं। वेबिनार के बाद जिले में मिशन शक्ति से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें गाजीपुर जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा मिशन शक्ति के जिला नोडल एवं प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने किया। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं क्रीड़ा प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. अच्छेलाल यादव, डॉ. राशिद रब्बानी, डॉ. श्री प्रकाश तिवारी, डॉ. नितीश पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed