फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   NAPA marked 2512, ongoing feeding

नपा ने 2512 को किया चिन्हित, चल रही फीडिंग

Sat, 05 Jun 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
NAPA marked 2512, ongoing feeding
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण काल में शासन जहां उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर दिन-रात लगा हुआ है। वहीं लॉकडाउन के दौरान आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों के भरण-पोषण का ख्याल रख रहा है। इसके तहत रेहड़ी, ठेला, खोमचा, हलवाई एवं नाई सहित ऐसे लोगों को चिन्हित कर पात्रता सूची में शामिल किया जा रहा है। ऐसे में नपा की ओर से 2512 लोगों को चिन्हित कर डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे उन्हें भरण-पोषण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। नगर पालिका परिषद की ओर से आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों को चिन्हित करने के लिए 11 टीमें गठित की गई थी। इसमें 14 कर्मचारी सर्वे कार्य में जुटे थे, जबकि छह पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रुप में तैनात थे। इनके द्वारा अब तक 2512 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। साथ ही उनका डाटा अपलोड किया जा रहा है। बीते वर्ष लॉकडाउन में 34 पात्रों को भरण-पोषण के लिए धनराशि प्रदान की गई थी। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को भरण-पोषण के लिए शासन की ओर से धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा था। अब तक 2512 लोगों को चिन्हित कर पोर्टल पर डाटा अपलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed