फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nagsar beat Tiwaripur by six wickets

नगसर ने तिवारीपुर को छह विकेट से हराया

Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nagsar beat Tiwaripur by six wickets
रेवतीपुर गांव के बाबा श्यामदास खेल मैदान में आयोजित जूनियर ब्वायज स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तिवारीपुर और नगसर के बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिवारीपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 87 रन बनाया। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगसर की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

इस तरह नगसर की टीम ने मैच छह विकेट से जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार नगसर के शिवम राय को व मैन आफ द सीरिज का पुरस्कार तिवारीपुर के अंकित तिवारी को दिया गया । प्रतियोगिता के अतिथि द्वय ब्लाक प्रमुख राहुल राय व पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से खेल मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया काबिले तारीफ है। हार से ही आगे बढ़ने की सिख मिलती है । हारने वाले निराश न होकर और आगे बढ़ने की कोशिश करना चाहिए । इस मौके पर विनीत राय,संजय राय, अवनीश पांडेय ,जय शंकर राय, अंजनी ,शुभम पांडेय, कामाख्या राय, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed