{"_id":"65e0d6f83ff7587c000a6da4","slug":"nagar-panchayat-board-approved-the-border-expansion-ghazipur-news-c-189-1-svns1013-111119-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीमा विस्तार पर नगर पंचायत बोर्ड ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीमा विस्तार पर नगर पंचायत बोर्ड ने लगाई मुहर
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को साधारण बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें पूर्व बैठक की पुष्टि के साथ ही सीमा विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए बोर्ड ने मुहर लगा दी। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के बाद विभिन्न वार्डों के सभासदों ने विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा।
चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगर के विकास के लिए सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। कहा कि नगर विकास के लिए नगर पंचायत की आय बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। बैठक के दौरान नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए सीमा विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। सीमा विस्तार के लिए नगर पंचायत के सीमा अंतर्गत स्थित लगभग आधा दर्जन गांवों को शामिल करने पर चर्चा करते हुए सीमा विस्तार को हरी झंडी देने के लिए नगर पंचायत बोर्ड ने मुहर लगा दी।
इसके साथ ही नगर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए सभासदों द्वारा प्रस्ताव लाया गया। और जर्जर सामुदायिक शौचालय को ध्वस्त कर नया सामुदायिक स्वास्थ्य शौचालय बनाने के साथ ही इंटरलॉकिंग ईंट से गली निर्माण और मार्ग प्रकाश को बेहतर बनाने कूड़ा निस्तारण के बेहतर इंतजाम को सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव लाया गया। इस अवसर पर बादल सोनकर, मीना विश्वकर्मा, शाहीन बेगम, ज्योति गुप्ता, सुनीता सोनकर, राधा देवी, डॉ रवि गुप्ता, विजय वर्मा केसरी, नंदन, उमेश चौहान आदि मौजूद रहे।