फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Muslim brothers set an example by tying rakhi to Hindu sisters

हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर मुस्लिम भाइयों ने पेश की मिसाल

Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Muslim brothers set an example by tying rakhi to Hindu sisters
हिनदू युवती से राखी बंधवाते मुस्लिम भाई सलीम अहमद। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
नगर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम भाइयों ने अपनी हिंदू बहनों से राखियां बंधवाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। उन्होंने बहनों की आन, बान और शान की रक्षा की सौगंध ली। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नगर के सभासद शमीम अहमद राजू खान काजू खान फिरदौस अंसारी आदि ने शीपू जायसवाल से तथा आदिल अशरफ ने सोनी गुप्ता से राखी बंधवाई। इसके अलावा अन्य मुस्लिम समाज के युवकों ने भी हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का प्रयास करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुस्लिम भाइयों ने हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर समाज को एक संदेश दिया कि हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ा नहीं जा सकता। राखी बंधवाने के बाद सभासद शमीम अहमद ने कहा कि उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब आपस में हैं भाई-भाई के नारे को साकार करने का प्रयास किया है। इस क्षेत्र की हिंदू-मुस्लिम एकता को कोई नहीं तोड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed