{"_id":"64f2262b365735202e0b5366","slug":"murder-of-a-sleeping-farmer-by-attacking-him-with-a-sharp-weapon-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-2884-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धारदार हथियार से वारकर सो रहे किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धारदार हथियार से वारकर सो रहे किसान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
मृतक के पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, छानबीन शुरू
परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी पुलिस टीम, परिजनों में कोहराम मचा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के तिरछी गांव स्थित मकान में बृहस्पतिवार की रात सो रहे एक किसान के सिर पर धारदार हथियार से मारकर और कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह वारदात की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। एसपी ओमवीर सिंह और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ की। इधर फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किया। मृतक की पत्नी ने भूमि विवाद में गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
तिरछी गांव निवासी रामनाथ चौहान (70) देर रात करीब नौ बजे खाना खाकर मकान से करीब 50 मीटर दूर दूसरे मकान में सोने चले गए। रामनाथ चौहान जिस मकान के एक कमरे में सो रहे थे। उसके बगल के कमरे में भूसा रखा हुआ था। जबकि दूसरे कमरे में दो भैंस बंधी हुई थी। वहीं अन्य कमरों में ताला बंद था। जबकि मृतक की पत्नी जयमंगली देवी और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।
सुबह एक ग्रामीण जब कमरे में पहुंचा तो उसने चौकी पर रामनाथ चौहान का शव पड़ा हुआ था और सिर पर धारदार हथियार से वारकर कुचल दिया गया था। आस-पास जमीन पर खून पसरा हुआ था। ग्रामीण की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शव देखकर रोने- बिलखने लगे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के साथ शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इधर भुड़कुड़ा सीओ के नेृतत्व में भुड़कुडा, शादियाबाद और बहरियाबाद की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद एसपी और एसपी सिटी भी घटना स्थल पर पहुंचे, छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। इधर मृतक की पत्नी जयमंगली देवी ने बताया कि गांव के ही दो लोगों से आधा विस्वा भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
इधर मृतक के पुत्र रामचरन चौहान ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि किसान की हत्या हुई है। मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।