फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Murder in land dispute farmer burned alive by petrol his own brother carried out the incident in ghazipur

जमीन विवाद में हत्या: किसान पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सगे भाई ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 17 May 2021 08:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 May 2021 08:32 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में चंद गज जमीन के लिए एक भाई ने दूसरे को मार डाला। मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।  पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है। 

विज्ञापन
Murder in land dispute farmer burned alive by petrol his own brother carried out the incident in ghazipur
छह नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में चंद गज जमीन के लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर जारी विवाद इस खौफनाक अंजाम तक पहुंचेगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुरवत गांव स्थित एक महाविद्यालय के सामने रविवार की देर शाम पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर सगे भाई समेत छह बदमाशों ने बाइक सवार किसान पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से एक बोतल, माचिस एवं मुकदमा संबंधित जली फाइल भी बरामद हुई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर छह नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।    
विज्ञापन


बताया जाता है कि अबराकोल निवासी छोटेलाल राम (55) बाइक से कासिमबाद से रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। सुरवत गांव स्थित महाविद्यालय के सामने पहले से घात लगाए सगे भाई अच्छेलाल समेत छह बदमाशों ने उसे रोक लिया और पैतृक भूमि बंटवारे को लेकर कहासुनी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी किसान कुछ समझ पाता तब-तक बदमाशों ने उसे दबोचकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर जब-तक परिजन घटना स्थल पर पहुंचते किसान गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिवार उसे उपचार के लिए मऊ जिले के सरकारी अस्पताल ले गए , जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

परिजन गंभीर रूप से झुलसे किसान को वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतक के पुत्र आशुतोष बौद्ध ने चाचा अच्छेलाल राम, धीरेंद्र बौद्ध, राघवेंद्र बौद्ध, पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश राम, आदित्य गोल्डेन, रामविलास राजभर के खिलाफ नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इस संबंध में कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर छह नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक की नहीं सुनी गई बात, कोतवाल ने डांटकर भगा दिया था

 एसडीएम और कोतवाल मामले को गंभीरता से लेकर ठोस कदम उठाते तो शायद छोटेलाल की जान बच गई होती। डीएम के निर्देश के बावजूद एसडीएम ने मृतक की बात सुनना तो दूर उसकी शिकायत पत्र पर कार्रवाई करना भी मुनासिब नहीं समझा। कोतवाल ने मृतक को हत्यारोपी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में व्यवधान डालने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हुए डांटकर भगा दिया था।

यही नहीं पुलिस कर्मियों को तैनात कर निर्माण कार्य कराया भी जा रहा था। यह बातें पिता के शव के पास बैठा पुत्र आशुतोष बौद्ध बिलखते हुए कह रहा था। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक छोटेलाल एवं उसके सगे भाई अच्छेलाल से वर्षों से विवाद चला आ रहा था। मृतक के पुत्र आशुतोष बौद्ध ने बताया कि पिछले दो दिनों से विवादित भूमि पर चाचा अच्छेलाल राम और उनके पुत्रों द्वारा जबरदस्ती निर्माण किया जा रहा था।


 

इसको लेकर पिता के साथ एसडीएम एवं प्रभारी निरीक्षक के यहां दौड़ता रहा, लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर फोन के माध्यम से जब अपना दर्द डीएम को बताया तो उन्होंने एसडीएम से मिलकर अपनी बात बताने को कहा, लेकिन वह नहीं मिले। उनके कर्मचारी को प्रार्थना-पत्र देकर निर्माण कार्य रोकने की गुहार लगाई।

मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि यही बात जब प्रभारी निरीक्षक से कही गई तो वह भड़क उठे और मुझे एवं मेरे पिताजी को डांट कर भगा दिया। कार्रवाई न होने की दशा में चाचा अच्छेलाल राम ने अपने पुत्र एवं साथियों के साथ मिलकर पिता छोटेलाल पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या कर दी।

इधर घटना के बाद से परिजनों के रोने-बिलखने गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मामले में उपजिलाधिकारी, कासिमाबाद भारत भार्गव ने कहा कि  कल मैं छुट्टी पर था। मेरे संज्ञान में नहीं था कि कमिश्नरी में वाद दाखिल हो गया है। जानकारी रहती तो कड़ी कार्रवाई की जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed