फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder in ghazipur 85 years old man slit his throat son and grandson committed this crime

रिश्तों से रिसता खून: गाजीपुर में 85 साल के बुजुर्ग की गला काटकर हत्या, बेटे और पोते ने ही वारदात को दिया अंजाम

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के लोचाइन गांव निवासी रामकरन यादव (85) की रविवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप बड़े पुत्र और पोते पर है। दोनों फरार हैं। 

विज्ञापन
murder in ghazipur 85 years old man slit his throat  son and grandson committed this crime
गाजीपुर जिले के लोचाइन गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के लोचाइन गांव में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक बुजुर्ग की गला काटकर हत्या उसके बेटे और पोते ने ही कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी गांव से फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को मृतक के छोटे पुत्र ने बड़े भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। भांवरकोल थाना क्षेत्र के लोचाइन गांव निवासी रामकरन यादव (85) अपने छोटे पुत्र जीतन यादव के साथ रहते थे। बड़ा पुत्र श्रीकांत यादव अलग रहता था। पिता ने तीन बीघा जमीन का बंटवारा कर बड़े और छोटे पुत्र के बीच किया था। छोटे पुत्र के साथ रहने पर उसे चार मंडा जमीन अधिक दे दिया था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरा पर जीतन अपने पिता के साथ था। खाना खाने के लिए वह घर आ गया और अपने पुत्र मंजीत से पिता के लिए खाना भेजा। मंजीत जब खाना लेकर डेरा पर पहुंचा तो देखा कि उसके दादा चारपाई पर लहूलुहान हाल में हैं। शोर मचाने पर ग्रामीण और परिवार के सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर से मिला खून से सना धारदार हथियार

गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ छानबीन शुरू कर दी। जीतन ने बड़े भाई श्रीकांत पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने श्रीकांत के घर की छानबीन की तो खून से सना धारदार हथियार मिला। आरोपी पिता-पुत्र फरार थे।

थोड़ी देर बाद मुहम्मदाबाद सीओ और एसपी ग्रामीण भी फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार सुबह मृतक के छोटे पुत्र जितन यादव ने बड़े भाई श्रीकांत यादव और भतीजे जयशंकर यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

तहरीर में बताया कि जब मेरा पुत्र खाना लेकर डेरा पर जा रहा था तो  श्रीकांत यादव अपने पुत्र जयशंकर के साथ डेरा की तरफ से भाग रहा था। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed