फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder

निषाद समाज का नेतृत्व करते थे राजाराम

Sun, 23 May 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
murder
खानपुर/मौधा। खेत में सब्जी की रखवाली करने के लिए डेरे पर सो रहे राजाराम निषाद पटना गांव में रामलीला कमेटी के जहां व्यवस्थापक थे। वही निषाद समाज के मुखिया भी थे। घर से करीब 800 मीटर दूर 10 बिस्वा में करेले की खेती की थी। किसी से रंजिश न होने के बावजूद पुलिस कई बिंदुओं पर हत्या के कारणों की जहां तलाश में जुटी हुई है। वहीं गायब मृतक के मोबाइल के नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। हत्या से ग्रामीण हतप्रभ हैं। हालांकि ग्रामीणों में चुनावी रंजिश सहित कई कारणों को लेकर चर्चा है। फिलहाल पुलिस कुछ कहने से साफ इंकार कर रही है। एसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने सैदपुर कोतवाल के नेतृत्व में एक टीम लगाई है। जबकि खानपुर थाने की दो टीमें लगी हुई हैं। क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस की टीम हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। घटना के बाद पत्नी जमुना एवं परिजनों के बिलखने से गांव में मातम है। मृतक के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र शैलेंद्र दुबई में नौकरी करता है। जबकि छोटा पुत्र नागेंद्र घर पर खेती में पिता का हाथ बंटाता था। एसपी सिटी ने बताया कि टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed