फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Municipality symbolic lockout

नगर पालिका पर सांकेतिक तालाबंदी

Fri, 18 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 18 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Municipality symbolic lockout
नगरपालिका में भारी अनियमितताओं के चलते तीन वर्षों से विकास कार्य अवरुद्ध होने का आरोप लगाते हुए समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने शुक्रवार को नागरिकों के साथ नगर पालिका परिषद पर सांकेतिक रूप से तालाबंदी की। इस दौरान
विज्ञापन


उन्होंने सदर एसडीएम एके सिंह को पत्रक सौंपकर चेतावनी दी कि अगर दस दिन के अंदर विकास कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे नागरिकों के साथ नगरपालिका का काम-काज पूरी तरह से ठप करने लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद पर सांकेतिक तालाबंदी के दौरान विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि नगरपालिका में विवाद और भ्रष्टाचार की वजह से नगर का विकास कार्य अवरुद्ध पड़ा है। नगर पालिका अध्यक्ष की मनमानी की वजह से नगर में सड़क, नाली
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि का कार्य नहीं हो रहा है। अगर उन्हें सही मायने में विकास कार्य कराना है तो उन्हें नियमानुसार टेंडर आमंत्रित करना चाहिए था। चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए शासनादेश के विपरीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि


अगर दस दिन के अंदर विकास कार्यों को चालू नहीं किया गया तो वे नागरिकों के साथ नगरपालिका का काम-काज पूरी तरह से ठप  करने को विवश होंगे। इस अवसर पर सभासद संजय सिंह, अनिल, सोनू  प्रधान, मनोज, प्रदीप, धर्मेन्द्र सिंह

तुलसी, लाला, मनीष, दीपक आदि मौजूद  थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed