UP News: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अभी तक फरार, गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस ने उठाया ये कदम
गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 50 हजार रुपये की इनामी मुख्तार की पत्नी आफ्शा पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पुलिस की पकड़ से दूर है। 50 हजार रुपये की इनामी आफ्शा पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। तीन जिलों की पुलिस की टीमें लगातार हाथ-पैर मार रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। इसलिए पुलिस ने फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मुहम्मदाबाद स्थित फाटक (आवास) पर पहुंची पुलिस ने उसके घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया। डुगडुगी बजवाकर चेतावनी दी कि हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।
गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अंसारी परिवार के होटल को बंद करा दिया, तो मुख्तार के बेहद करीबी रहे गोरा राय की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली गई।
एक ही दिन में पुलिस प्रशासन ने तीसरी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। तीन जिलों की पुलिस आफ्शा अंसारी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: ‘अब जे भी बनारस आई, त खुश हो के ही जाई’, वाराणसी में दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज
गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के मामले में न्यायालय के आदेश पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। आफ्शा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं।