गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भाई की हत्या के मामले में अजय राय ने दी गवाही
मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में पूर्व विधायक अजय राय सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी, एमएलए रामसुध सिंह की अदालत में गवाही देने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी, एमएलए रामसुध सिंह की अदालत में पूर्व मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध 1996 के गैंगेस्टर के मुकदमे में विचारण के दौरान सोमवार को गवाह कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अजय राय ने बयान दर्ज कराया। जिरह के लिए न्यायालय द्वारा 25 मई की तिथि नियत की गई है।
पूर्व विधायक अजय राय को कड़ी सुरक्षा के बीच अपर सत्र न्यायाधीश/एमपी एमएलए कोर्ट में बयान देने के लिए उपस्थित किया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने साक्षी अजय राय का बयान दर्ज कराया। बयान के मुताबिक तीन अगस्त 1991 दिन में लगभग एक बजे वह अपने भाई अवधेश राय के साथ वाराणसी स्थित मकान के गेट पर खड़े थे।
वैन में आए मुख्तार और उसके लोगों ने मेरे भाई को मारा
इतने में एक सफेद रंग की मारुति वैन आई, जिसमें मुख्तार अंसारी सहित कुछ लोग मौजूद थे। गाड़ी से लोग उतरे और ताबड़तोड़ भाई अवधेश राय पर फायर किए। सभी के हाथ में असलहे थे। सभी लोगों ने मारुति वैन से भागने का प्रयास किया। अजय राय ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया।
इसके बाद सभी लोग गाड़ी छोड़ कर भाग गए। अपने भाई को कबीरचौरा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अदालत में आरोपी मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांदा जेल से वर्चुअल रूप से पेश थे।