फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari Death body came home in coffin after 18 years and five months

Mukhtar Ansari: 18 साल पांच महीने बाद ताबूत में घर आया मुख्तार, 8.32 घंटे में गाजीपुर पहुंचा शव

Sat, 30 Mar 2024 02:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Mar 2024 02:38 AM IST
सार

मुख्तार अंसारी का शव शुक्रवार की रात 1:15 बजे गाजीपुर स्थित आवास पर पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में मुख्तार अंसारी के समर्थक मौके पर मौजूद रहे। सभी लोग शाम ढलने के साथ ही फाटक पर जुटने लगे थे। पल-पल शव के काफिले की राह देख रहे थे। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death body came home in coffin after 18 years and five months
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18 साल पांच महीने बाद शुक्रवार आधी रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर माफिया मुख्तार अंसारी (63) ताबूत में अपने घर मुहम्मदाबाद पहुंचा। लोग घर के बाहर कई घंटे से खड़े होकर शव का इंतजार कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार की सुबह दस बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी, फिर कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। शुक्रवार रात को ही मगफिरत की दुआ की और खिराजे अकीदत पेश की।

विज्ञापन


विज्ञापन


बांदा मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से उसके शव को शुक्रवार को अपराह्न बाद करीब 4:43 बजे गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एंबुलेंस सहित 21 गाड़ियों के साथ बांदा से गाजीपुर की दूरी करीब 8.32 घंटे में तय हुई। मुख्तार अंसारी की मौत बृहस्पतिवार की रात बांदा मेडिकल कॉलेज में हार्टअटैक से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukhtar Ansari Death body came home in coffin after 18 years and five months
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ, फिर शव परिजनों के सुपुर्द करके करीब 4.43 बजे एंबुलेंस से गाजीपुर के लिए भेजा गया था। शव वाहन बांदा से फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और भदोही होते हुए रात करीब 10.32 बजे वाराणसी पहुंचा, फिर गाजीपुर रवाना हो गया। मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी और बड़ी बहू निकहत अंसारी बांदा से शव वाहन के साथ आए।

मुख्तार के बड़े भाई बोले- सुबह दफनाया जाएगा शव

Mukhtar Ansari Death body came home in coffin after 18 years and five months
सिबगतुल्लाह अंसारी - फोटो : अमर उजाला
बांदा में मुख्तार की लाश देर से मिल सकी, इसलिए रात में सुपुर्दे खाक किया जाना संभव नहीं है। शनिवार की सुबह जनाजे की नमाज अदा की जाएगी, फिर कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। मुख्तार के चाहने वालों से मगफिरत की दुआ करने की अपील है।- सिबगतुल्लाह अंसारी, मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और पूर्व विधायक


 

क्या बोले एसपी

Mukhtar Ansari Death body came home in coffin after 18 years and five months
एसपी ओमवीर। - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों से बात हुई है। शनिवार को मुख्तार का शव दफनाया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू है। आचार संहिता भी प्रभावी है। लिहाजा, ज्यादा भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। ओमवीर सिंह, एसपी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed