फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MP again demanded to rename Kasimabad as Suheldev Nagar

सांसद ने फिर की कासिमाबाद का नाम सुहेलदेव नगर करने की मांग की

Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
MP again demanded to rename Kasimabad as Suheldev Nagar
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को एक बार फिर कासिमाबाद को महाराजा सुहेलदेव के नाम पर नामकरण करने की मांग की। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से कासिमाबाद को कृष्ण नगर के नाम से करने की मांग विभिन्न अवसरों पर कई स्तरों में उठाई जाती है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला परियोजना प्रमुख बृजभूषण सिंह ने बताया कि सांसद स्वयं सेवकों की भावनाओं से अवगत नहीं है। वे चुनाव जीतने के बाद से क्षेत्र से लगातार बाहर रहते हैं, इसलिए उनको भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं है। कासिमाबाद का नाम बदलना ही है तो कृष्ण नगर के नाम से किया जाना चाहिए। जिसे संघ 1980 के दशक से नामकरण कर चुका है। इसी तरह का सुझाव संघ से जुड़े मुरलीधर सिंह, राम विजय चौहान, मनोज जायसवाल ने दिया और सांसद की मांग को अनुचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed