फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mountain of complaints, nominal solution

शिकायतों का पहाड़, नाममात्र का समाधान

Sat, 04 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mountain of complaints, nominal solution
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। सात तहसीलों पर 795 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें मौके पर 64 शिकायत-प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इधर तेज धूप और उमस भरी गर्मी में सुबह 9.30 बजे से पहुंचे अधिकांश फरियादियों की समस्या का निस्तारण न होने पर उन्हें मायूूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कासिमाबाद स्थानीय तहसील में जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की अध्यक्षता में 230 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 20 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायत-प्रार्थना पत्रों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का आगामी दो दिन में शत-प्रतिशत निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 141 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 192 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। जखनिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 116 में पांच शिकायत-प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 114 में मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 126 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए इसमें तीन तथा सेवराई में उपजिलाधिकरी की अध्यक्षता में 68 में चार शिकायत-प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed