फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother was undergoing treatment in the morning found dead on the road

मां का करा रहा था इलाज सुबह सड़क पर मिली लाश

Sun, 19 Apr 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 19 Apr 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mother was undergoing treatment in the morning found dead on the road

सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम के सामने शनिवार की भोर में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने नर्सिंगहोम के चिकित्सक दंपती सहित पांच लोगों के खिलाफ लूट और उसकी हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन



रेवतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी आनंदी यादव गोरखपुर में जलनिगम में तैनात हैं। अपनी पत्नी सुदामी देवी के पेट का आपरेशन कराने के लिए उसने 14 अप्रैल को शहर के बक्सूपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शनिवार की रात उसका पुत्र राजेश यादव (25) तथा उसकी बहन बसंती देवी एवं भतीजा संदीप अस्पताल में मां की देखरेख के लिए थे। भोर में तीन बजे घरवालों ने राजेश को नहीं देखा तो उसे खोजने के लिए नर्सिंगहोम से बाहर निकले तो देखा कि गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर राजेश मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन



यह देख परिवार में रोनाधोना मच गया, गुस्साए लोग हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तब तक पकड़ी गांव के दर्जनों ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। कोतवाली पहुंचे युवक के पिता एवं बहन बसंती देवी का आरोप है कि रात में मरीज को ग्लूकोज चढ़ रहा था। बोतल खाली खत्म होने पर राजेश ने कर्मचारियों से उसे बदलने को कहा तो स्टाफ ने उसकी बात अनसुना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर वह चिकित्सक दंपती के पास चला गया और ग्लूकोज की बोतल बदलवाने को कहा। आरोप है कि इस पर डाक्टर दंपती दुर्व्यवहार करते हुए उसे  मारने-पीटने लगे। पिता का आरोप है कि डाक्टर, उनकी पत्नी और तीन कर्मचारियों ने मिलकर उनके पुत्र को मारा। जिससे उसकी मौत हो गई।




इतना ही नहीं उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकालकर उसका शव नर्सिंगहोम के सामने सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान किसी वाहन ने उसके पैर को रौंद दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डा. राजेश सिंह एवं उनकी पत्नी अनुपमा सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या और लूट का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed