फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother-son death due to electrocution

यूपी: बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई मां, बचाने गया बेटा भी आया जद में, दोनों की मौत

Sun, 11 Oct 2020 09:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 11 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mother-son death due to electrocution
रोते-बिलखते परिजन

गाजीपुर शहर कोतवाली के प्रसादपुर छावनी लाइन में किराए के मकान में रह रहे मां-बेटे की रविवार को करंट की जद में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन


शहर से सटे डिलियां गांव निवासी प्रीति यादव (40) अपने पुत्र विनय यादव (10) के साथ किराए का मकान लेकर शहर में पढ़ाती थी, जबकि पति वकील यादव सेेना में तैनात हैं। प्लग लगाते समय प्रीति यादव करंट की जद में आ गई। उन्हें बचाने गया छोटा बेटा विनय भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


शोरगुल की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़ा बेटा हिमांशु बाल-बाल बच गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। साथ मृत महिला के पति को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed