{"_id":"630ec1fdfa62660078243f8c","slug":"mother-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-along-with-daughter-and-son-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा देखकर सिहर गए लोग: मां ने बेटी और बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा देखकर सिहर गए लोग: मां ने बेटी और बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
Wed, 31 Aug 2022 07:36 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:36 AM IST
सार
गाजीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मंगलवार की देर शाम नौ बजे गोंदिया एक्सप्रेस के सामने कूदकर मां ने बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजीपुर में थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के सामने मंगलवार की देर शाम नौ बजे गोंदिया एक्सप्रेस के सामने कूदकर मां ने बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पति को घटना की जानकारी दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गोपालापुर गांव निवासी मीरा यादव (35) पति गौतम यादव अपनी पुत्री काजल (15), पुत्र तरूण (5) और अंगद (7) को लेकर गांव के सामने औड़िहार- जौनपुर रेल ट्रैक पर पहुंची और बैठ गई।
विज्ञापन
इधर देर शाम गोंदिया एक्सप्रेस को आता देख पुत्र अंगद वहां से भाग खड़ा हुआ। इधर ट्रेन से कटकर मां मीरा यादव, पुत्री काजल और तरूण की मौत हो गई। अंगद घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देख बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक पति गौतम को जानकारी दी। इस संबंध में संजय मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पति के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन