फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother commits suicide by jumping in front of train with daughter and son

मां ने पुत्री और पुत्र के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Tue, 30 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mother commits suicide by jumping in front of train with daughter and son
खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के सामने मंगलवार की देर शाम नौ बजे मां ने पुत्र-पुत्री के साथ गोंदिया एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पति को घटना की जानकारी दी। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गोपालापुर गांव निवासी गौतम यादव की पत्नी मीरा यादव (35) अपनी पुत्री काजल (15), पुत्र तरुण (5) और अंगद (7) को लेकर गांव के सामने औड़िहार-जौनपुर रेल ट्रैक पर पहुंची और बैठ गई। देर शाम गोंदिया एक्सप्रेस को आता देख पुत्र अंगद वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन मां मीरा यादव, पुत्री काजल और तरुण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अंगद घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव देख बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक पति गौतम को जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका के पति के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed