फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than 35 thousand applications for registering name in voter list

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 35 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन

Mon, 15 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
More than 35 thousand applications for registering name in voter list
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर लोगों में उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। विशेष अभियान की दूसरी तिथि तक सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 35 हजार से ज्यादा लोगों ने फार्म-छह भरकर सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इसमें हजारों की संख्या में युवा एवं महिला मतदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दलों में कशमकश दिखाई देने लगी है वहीं निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है। आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। आयोग की ओर से युवाओं एवं आधी आबादी का भी ज्यादा से ज्यादा नाम जोड़ने पर बल दिया गया है। पहली नवंबर से शुरू कार्यक्रम में दूसरी विशेष अभियान तिथि (14 नवंबर) तक सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 35565 लोगों ने फार्म-छह भरकर सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इसमें 18-19 वर्ष के 11682 एवं 19 वर्ष से अधिक के 4997 सहित कुल 16679 पुरुषों ने आवेदन किया है। इसी तरह 18 से 19 वर्ष की 11706 एवं 19 वर्ष से अधिक की कुल 18886 महिलाओं ने नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

जखनिया विधानसभा क्षेत्र के 18 से 19 वर्ष के 2084 पुरुष, 73 महिला, सैदपुर 213 एवं 231, सदर 2111 एवं 2949, जंगीपुर 2039 एवं 2485, जहूराबाद 1718 एवं 2055, मुहम्मदाबाद 594 एवं 440 तथा जमानिया विस क्षेत्र में 2923 पुरुष एवं 3473 महिलाओं ने फार्म-छह भरकर आवेदन किया है। इसके अलावा 15006 ने फार्म-सात तथा 2685 ने संशोधन के लिए फार्म आठ भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
जमानिया विधानसभा के लोग अधिक उत्साहित
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जमानिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों में ज्यादा उत्साह है। जबकि जंगीपुर विस के लोगों में रुचि कुछ कम दिख रही है। जखनिया विधानसभा में चौदह नवंबर तक 4906, सैदपुर 4846, सदर 5060 तथा जंगीपुर में 4524 ने फार्म-छह भरकर नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा जहूराबाद में 5002, मुहम्मदाबाद 4834 तथा जमानिया विस के 6396 लोगों ने आवेदन किया है।

0
पांच जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएगी। इस दौरान चार विशेष अभियान तिथि सात नवंबर, 13, 21 एवं 27 नवंबर को आयोजित की गई है। 20 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed