फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Morcha submitted a memorandum regarding the demand

मांग को लेकर मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Morcha submitted a memorandum regarding the demand
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सक्षम अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि नीट में ओबीसी को भारत सरकार की तरफ से आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। देश की संपूर्ण आबादी का सत्तर प्रतिशत ओबीसी हैं जिन्हें हेल्थ सिस्टम में आने से रोकने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है। 52 प्रतिशत ओबीसी को क्रीमीलेयर लगाकर 27 फीसदी आरक्षण कर दिया गया जो संविधान के अनुच्छेद 340 की मूल भावना के विरोध में है। मांग किया कि नीट को रद्द कर दिया जाए या फिर नीट में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। नीट की समीक्षा की जाए और इस समिति में बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शामिल किया जाए। चेताया कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के समय जावेद अहमद, शुभम कुशवाहा, संतोष यादव, पियूष चौहान, आकाश चौहान, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे। इस संबंध में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने भी ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed