{"_id":"6a323ecce56289e8760a4b2b","slug":"molestation-accused-arrested-in-police-encounter-at-ghazipur-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली
Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के करहर बुजुर्ग तिराहे पर पुलिस ने बुधवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी संतोष यादव (40) घायल हो गया। आरोपी को चिह्नित करने में पुलिस ने यक्ष एप की मदद ली। इसके बाद पूर्व में जेल गए और घटनास्थल के आस-पास रहने वाले अपराधियों की सूची बनाई गई। घटना में उनकी संलिप्तता के विषय में गहनता से जांच पड़ताल की गई। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी को चिन्हित करने में पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी जमानिया कोतवाली के देवरिया गांव निवासी संतोष यादव को घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: पति-पत्नी ने एक ही साड़ी से लगाया फंदा, पांच माह की गर्भवती की मौत; पति अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
विज्ञापन
पुलिस टीम के जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा, एक बाइक और 750 रुपये नकद बरामद हुए।
कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि घटना की छानबीन में यक्ष एप की भी मदद ली गई। लैगिंग अपराधों में पूर्व में जेल गए घटना स्थल के आस-पास रहने वाले अपराधियों की सूची बनाई गई। घटना में उनकी संलिप्तता के विषय में गहनता से जांच पड़ताल की गई। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी संतोष यादव को चिह्नित करने में सफलता मिली।