फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MOKHTAR ANSARI CRIME

मुख्तार की पत्नी एवं दो सालों को तलाश रही टीम

Mon, 05 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
MOKHTAR ANSARI CRIME
गाजीपुर। मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दो सालों पर पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार शाम 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया। ये तीनों गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर कोर्ट से कुछ दिनों पूर्व गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है। मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी एवं उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध करते हैं। नगर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित भूमि गाटा संख्या 162, जो कि डीएम के आदेशानुसार कुर्क शुदा जमीन है, उस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसके अलावा आरोपी सरजील रजा और अनवर शहजाद ने सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। इस संबंध में कोतवाली में केस दर्ज कर विवेचना आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। जबकि आरोपी आफसा अंसारी पर सरकारी धन के गबन एवं अमानत में खयानत के मामले में सैदपुर में मुकदमा दर्ज है। बीते 11 सितंबर की देर शाम कोतवाल ने विधायक की पत्नी एवं दो सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद गैंगेस्टर न्यायालय से तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि तीनों वांछितों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed