फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mobilized for the stoppage of closed trains during the corona period

कोरोना काल में बंद ट्रेनों के ठहराव के लिए लामबंद

Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
mobilized for the stoppage of closed trains during the corona period
कोरोना काल के दौरान स्थानीय स्टेशन पर बंद किए गए ट्रेनों के पुन: ठहराव के लिए ग्रामीणों का आंदोलन एक बार फिर गरमाने लगा है। स्थानीय गांव के मीडिल स्कूल से एक कैंडल मार्च निकालते हुए गहमर स्टेशन पहुंच कर रेलमंत्री, चेयर मैन रेलवे बोर्ड, डीआरएम दानापुर, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी संबंधित पत्रक स्टेशन मास्टर को सौंपा।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद गहमर रेलवे स्टेशन से कई जोड़ी ट्रेनों का ठहराव खत्म कर दिया गया। इन ट्रेनों के पुन: ठहराव के लिए भूतपूर्व सैनिक, व्यापार मंडल, रेल ठहराव समिति, सिविल बार एसोसिएशन एवं ग्रामीणों का आंदोलन कई दिनों तक चलता रहा। रेलवे के बड़े अधिकारियों का आश्वासन मिलने के कुछ दिन बाद कुछ ट्रेनों का ठहराव तो हुआ लेकिन बहुत समय बीत जाने के बाद भी अभी तक पूर्ण रूप से सभी ट्रेनों का ठहराव नहीं किए जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों का आंदोलन पुन: शुरू होने लगा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार की शाम सैकड़ों ग्रामीणों ने गहमर मिडिल स्कूल में एक जनसभा करते हुए कैंडल मार्च निकाला। यह गहमर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर मनोज कुमार को पत्रक सौंप कर खत्म हुआ। आंदोलनकारियों ने चेताया कि अगले 10 दिनों के अंदर अगर हमारी ट्रेनों का पुन: ठहराव नहीं हुआ तो गहमर स्टेशन से गुजरने वाली रेल पटरियों पर बैठने को विवश हो जाएंगे। इस अवसर पर सुधीर सिंह, महेंद्र उपाध्याय, अमित सिंह सिकरवार, आनंद मोहन, कुमार प्रशांत, चंदन सिंह, याहीया खान, सरफराज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed