फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA launched communicable disease control

विधायक ने संचारी रोग नियंत्रण का किया शुभारंभ

Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA launched communicable disease control
गाजीपुर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पर सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संचारी रोग नियंत्रण को लेकर गांव-गांव पहुंच कर लोगों को जानकारी देंगी और इसके बचाव के उपाय के बारे में भी बताएंगी। इस दौरान सदर विधायक ने लोगों को मच्छर जनित रोगों से सावधान रहने के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने एक जुलाई को मनाए जाने वाले डाक्टर-डे को लेकर जनपद के सभी डाक्टरों को बधाई भी दी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी संचारी रोग कैसे पनपते हैं और इसके क्या नुकसान होते हैं, इसके बारे में भी विस्तृत रूप से लोगों को बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे जागरुक होकर ना सिर्फ हम स्वयं को बल्कि आसपास के लोगों को भी बचा सकते हैं। उन्होंने 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के बारे में भी बतलाया कि घर-घर आशा और आंगनबाड़ी जाएंगी और परिवार में रहने वाले लोगों के बारे में डाटा एकत्र करेंगी। इसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। ऐसे में परिवार के लोगों और उनके रोगों के लक्षण के बारे में भी जानकारी देकर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed