फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   missing property dealer Dead body found from buried in field in mirzapur

Ghazipur: सात माह से लापता युवा प्रॉपर्टी डीलर का खेत में दफन मिला शव, परिजन बोले- आता था व्हाट्सएप मैसेज

Fri, 14 Apr 2023 08:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 08:50 PM IST
सार

गाजीपुर का युवा प्रॉपर्टी डीलर आदित्य सिंह सात माह से घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तीन-चार दिन पहले एक अनजान युवक घर आया और बताया कि आदित्य सिंह की हत्या कर दी गई है। उसकी निशानदेही पर खेत में दफन शव मिला। 

विज्ञापन
missing property dealer Dead body found from buried in field in mirzapur
आदित्य सिंह उर्फ धनजी (30) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली पुलिस के सामने शुक्रवार को सात माह पूर्व लापता प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव छिपाने का मामला प्रकाश में आया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उनकी निशानदेही पर शाम को पुलिस ने रौजा ओवरब्रिज स्थित खाली पड़े प्लाट से शव भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव निवासी जय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आदित्य सिंह उर्फ धनजी (30) रामनरेश राय और उसके पुत्र रवि राय के साथ दो वर्षों से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह मिश्र बाजार स्थित उनके आवास में उनके साथ रहता भी था।

विज्ञापन

मोबाइल पर नहीं आया मेसेज तो हुआ शक

करीब छह-सात माह से वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं उसके व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज आया करता था, जिससे परिजन दिगभ्रमित हो जाते थे। काफी दिनों से कोई मेसेज भी नहीं आया तो कुछ शक हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: असद के एनकाउंटर पर शहीद गनर का परिवार खुश, पिता बोले- अतीक अंसारी का पूरी तरह से हो खात्मा

missing property dealer Dead body found from buried in field in mirzapur
थाने में बैठे आदित्य के परिजन - फोटो : अमर उजाला

 करीब तीन से चार दिन पूर्व एक व्यक्ति घर आया और उसने बताया कि आदित्य सिंह की हत्या रामनरेश राय ने अपने पुत्र रवि राय के साथ मिलकर छह से सात माह पूर्व कर दी है और उसके शव को दो प्लाटों में से किसी एक प्लाट में दफन कर दिया है। पिता-पुत्र ने मुझे भी धमकी दी थी कि किसी से बताने पर उसका भी वहीं हाल होगा जो आदित्य सिंह का किया गया है।

उस व्यक्ति ने बताया कि वह भी इन लोगों के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना छह से सात माह पुरानी है। सीओ सिटी गौरव कुमार ने कहा कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर रौजा ओवरब्रिज के पास स्थित एक प्लाट से शव भी बरामद कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई चल रही है। 

कुत्ते को मारने को लेकर हुए मारपीट घायल की इलाज के दौरान मौत

सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में बीते 11 अप्रैल की रात कुत्ते को मारने को लेकर हुए मारपीट में घायल पप्पू उर्फ जनमेजर यादव (55) की शुक्रवार की देर शाम वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र बंटी यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। बंटी ने बताया कि उसके पिता 11 अप्रैल की शाम गंगा स्नान कर घर आ रहे थे। गांव के डीहबाबा के पास राधेश्याम का पालतू कुत्ता भोंकने लगा, जिस पर उन्होंने कुत्ते को डंडे से मार दिया।

इस पर राधेश्याम के पुत्र गोविंद मौके पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। पिता ने विरोध किया तो राधेश्याम और उसके परिवार के सदस्यों ने ईंट-पत्थर व डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।  इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed