{"_id":"68cd025669bb03985603b9c2","slug":"miscreants-attacked-and-killed-women-during-save-her-son-in-ghazipur-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बेटे को बचाने गई मां की हमलावरों ने पीट- पीटकर की हत्या, वारदात को अंजाम देकर मौके से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बेटे को बचाने गई मां की हमलावरों ने पीट- पीटकर की हत्या, वारदात को अंजाम देकर मौके से भागे
Fri, 19 Sep 2025 12:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:43 PM IST
सार
Ghazipur Latest News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां हमलावरों के हमले से बेटे को बचाने गई मां की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृत महिला की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में बृहस्पतिवार की रात दबंगों के हमले से पुत्र को बचाने गई मां की हमलावरों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। पुत्र की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जिले के पाली गांव निवासी विधिचंद्र प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही दो दबंग युवक पहुंचे और विधिचंद्र से पैसा मांगने लगे। पैसा देने से इनकार करने पर गाली देने के साथ ही मारपीट करने लगे। दबंगों के हमले से विधिचंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
बेटे को अचेत देख मां मंशा देवी (50) उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ीं। इस दौरान हमलावरों ने मां पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से मंशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: 'पैसे बचाने के लिए लगाई कम कीमत की टाइल्स', जौनपुर में ट्रांजिस्ट हॉस्टल का निरीक्षण कर बोले डिप्टी सीएम
क्या कहती है पुलिस
मामले को लेकर कासिमाबाद कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।