फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minor's water overflows, 40 bigha crops submerged

माइनर का पानी ओवरफ्लो, 40 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 09 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Minor's water overflows, 40 bigha crops submerged
सुहवल। अधियारां बड़ौरा माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ जाने से सुगवलियां गांव के पास ओवरफ्लो होने से करीब चालीस बीघा खेत जलमग्न हो गया। गेहूं, प्याज, चना, मटर, सरसों, आलू, गन्ना, अरहर, हरी मिर्च और सब्जी की फसल डूब गई है। इससे किसानों में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन

सुगवलियां गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे से माइनर का पानी ले जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण अधियारां बड़ौरा माइनर की खुदाई टेल तक नहीं हुई है। पूरी क्षमता से पानी छोड़ने पर प्रति साल मइनर ओवरफ्लो हो जाती है। उसका पानी खेतों में फैल जाता है। एक सप्ताह से पानी पूरी क्षमता से छोड़ा जा रहा था। बुधवार की देर रात सुगवलियां गांव के पास माइनर से पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में फैल गया। सुबह जब किसान अपने खेतों के तरफ गए तो उनकी गेहूं, प्याज, चना, मटर, सरसों, आलू, गन्ना, अरहर, हरी मिर्च सहित सब्जी की फसल पानी में डूबी हुई थी।
विज्ञापन

किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। किसानों ने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते प्रत्येक वर्ष ऐसी ही स्थिति बन जाती है। फसल डूबकर बर्बाद हो जाती है। यदि पानी रोका नहीं गया तो माइनर का पानी गांव के गलियों में भर सकता है। जब आवश्यकता नहीं होती है तो बेवजह पानी छोड़ दिया जाता है। करीब छह किमी लंबी इस माइनर का पानी टेल तक नहीं पहुंचता। सुगवलियां गांव के पास ही आकर रुक जाता है। इस संबंध में देवकली पंप कैनाल खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पानी बंद कर दिया गया है। कर्मचारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed