फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minor had broken probe launched

टूटे माइनर की जांच हुई शुरू

Sat, 25 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Minor had broken probe launched
छानी पंप कैनाल की सूखी पड़ी सिसोलर माइनर। - फोटो : Amar ujala
जिलाधिकारी संजय खत्री के सख्त तेवर के बाद हरकत में आए सिंचाई विभाग के  अधिकारी एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र के सुगवलियां गांव के पास टूटी माइनर की शुक्रवार को जांच की। जिस कारण दर्जनों किसानों के खेतों में पानी घुसा था। पीड़ित किसानों ने मुआवजा की मांग जिलाधिकारी से की है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जलमग्न हुई फसल एवं  नुकसान के बाबत पीड़ितों से जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिनों अंधियारा  बडौरा माइनर में पानी छोड़ा गया था। सुगवलिया गांव के पास माइनर के टूटने की वजह से  किसान  नागेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर, रामविलास, रामप्यारे, नंदलाल  कुशवाहा, भूकेन राम, झूलल्न राम, हरिनाथ रामबचन, गोरखनाथ, शेषनाथ,  सीताराम, लल्लन राजभर, मनन्न यादव पूर्व प्रधान, जितेंद्र, लोकनाथ, रविंद्र यादव आदि किसानों की 20 बीघा खड़ी फसल गेंहू, मटर,  मसूर, सरसों, गन्ना बरसीम सहित अन्य फसलें पूरी तरह से जलमग्न होकर खराब हो गई थी।
विज्ञापन


   किसानों ने बताया कि  हम लोग एसडीएम जमानिया, विभागीय आलाधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। सुगवलिया गांव के पास माइनर टूटे होने की वजह से नहर में पानी छोड़े जाने के दौरान पानी खेतों में चला जाता है। बावजूद इस समस्या का समाधान आज तक नहीं किया गया। टूटी माइनर  में पानी छोड़े जाने से किसानों की फसल बर्बाद होने का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने पर सिंचाई विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को  तलब करते हुए पूरे मामले की  रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम तक देने का निर्देश दिया है।  इस प्रकरण की जांच के लिए  उन्होंने सहायक अभियंता के नेतृत्व में चार सदस्यीय की टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनवार अहमद कर्मचारियों के साथ सुगवलिया गांव में पहुंचे और टूटे माइनर की जांच की। बताया कि जिलाधिकारी के  निर्देश पर टूटी माइनर की जांच करने के साथ ही नुकसान हुए फसलों का आंकलन करने के लिए आए है। टूटी माइनर को तत्काल  दुरुस्त कराने के निर्देश अधीनस्थ कर्मचारियों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed