फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister Giriraj Singh blew mannequin

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंका

Fri, 03 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Minister Giriraj Singh blew mannequin

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शुक्रवार को शहर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महुआबाग तिराहे के पास केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक अपने गुस्से का इजहार किया।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध की गई टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचायक है। केंद्रीय मंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इस तरह की अभद्र टिप्पणी पर प्रधानमंत्री उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

 
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि पार्टी नेताओं के खिलाफ इस तरह की अनर्गल और ओछी बयानबाजी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरिराज सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल के बर्खास्त कर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

पुतला दहन के समय शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, राजीव सिंह, मो. रासिद, शमीउल्लाह खां, अनुराग पांडेय, प्रदीप, रामनगीना पांडेय, ऊषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्त, अंसार अहमद, डा. तौफिक अहमद, रविकांत राय, राजेंद्र प्रसाद गाजी, बटुक नारायण मिश्र, अरविंंद, मंसूर आलम राईनी, शाहिद खान, राफेज्या, सबीहुल हसन, तौकीर खान, विनोद बिंद, ओमप्रकाश भारद्वाज, रामकुमार, राजू गुप्त, मोनू राइनी, शिवप्रताप तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed