{"_id":"0eb0fa7365a62e93542f77035bac3b91","slug":"millions-of-road-tax-evasion-detected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की रोड टैक्स की चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की रोड टैक्स की चोरी पकड़ी
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
ताडीघाट-बारा मार्ग पर सोमवार को गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 18 ओवरलोड, बगैर कागजात और टैक्स जमा नहीं कनरे वाले वाहनों को पकड़ा गया। उन्हें सीज कर सुहवल थाने को सुपुर्द कर दिया गया।
प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई टीम ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर वाहनों की जांच की। लखनऊ से टीम आने की सूचना मिलने के बाद चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। जगह-जगह ट्रक ड्राइवर अपने-अपने वाहनों को किनारे खड़ा
कर इधर-उधर चले गए। इसके चलते मार्ग पर कई जगह जाम भी लगा। इसके बावजूद जो वाहन टीम को मिल गए उनकी जांच की गई और 18 ट्रकों को सीज किया गया। टीम में शामिल संयुक्त निदेशक खनन जयप्रकाश ने बताया यह
विज्ञापन
अभियान प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 वाहनों से लगभग 22 लाख के कर चोरी का मामला पकड़ा गया है। आधे-अधूरे कागजात के साथ लोग धड़ल्ले से वाहन चला रहे हैं। कुछ वाहनों के साथ
तो कागज तक नहीं थे। टीम में सहायक भूभौतिकविद सुनील अग्रवाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भवानी दीन, जिला खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह और कही स्थानीय अधिकारी शामिल रहे।