{"_id":"593c25fb4f1c1b2b1a8b463e","slug":"midnight-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर ही गुजर गई आधी रात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर ही गुजर गई आधी रात
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते अधिकारी।
शुक्रवार को देर शाम गाजीपुर-मऊ मार्ग अंतर्गत अंधऊ मोड़ से लेकर जंगीपुर तक करीब पांच किमी भयानक जाम लगा रहा। सड़क जगह-जगह टूटने और गड्ढा होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। सबसे बुरा हाल बिरनो थाने से भड़सर तक की सड़क का है। इस बीच कई जगह सड़क टूटी हुई है। शुक्रवार रात सड़क खराब होने के कारण करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा। उधर जाम खत्म कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।
शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे अंधऊ मोड़ से बिरनो होते हुए जंगीपुर तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। सड़क जर्जर होने के कारण जगह-जगह वाहन वाहन फंस गए। सबसे बुरा हाल गाजीपुर-मऊ हाईवे (एनएच-29) और जंगीपुर रोड पर रहा। छह घंटे तक जाम लगा रहा।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को बिरनो के पास सड़क टूटने से कई वाहन जहां-तहां फंस गए थे। भीषण गर्मी में मौसमी बीमारी से पीड़ित कई लोग भी इस जाम में फंसे हुए थे। सड़क जाम के दौरान दर्जनों वाहन वापस नगर के रास्ते कठवा मोड़ होते हुए कासिमाबाद- रसड़ा होकर मऊ और बलिया से बिहार के लिए रवाना हुए, लेकिन मध्य में फंसे लोगों को पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। उधर जाम की सूचना पाकर बिरनो और जंगीपुर थाने की पुलिस भी जाम खुलवाने में जुटी रही।