फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mercury reached 40 degrees Celsius, it became difficult to leave the house

Ghazipur News: 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Wed, 24 Apr 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 40 degrees Celsius, it became difficult to leave the house
गाजीपुर। एक बार फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी, तपन और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार को फिर से पारा 40.7 दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण आसमान से अंगारे बरस रहे थे। इसके कारण लोगों को दिन में बाहर निकलने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे के बाद से होने वाली प्रचंड धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोग सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलना अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और ऊपर जाने की संभावना है।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप से कैसे करें बचाव
सीधे धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि सुबह और शाम के समय ही बाहर का अपना कार्य निपटा लें। खानपान में स्वच्छता का ध्यान रखें। पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए बल्कि पेट को थोड़ा खाली रखना चाहिए। गर्मी के दिनों में आरामदायक कपड़े पहने। मसालेदार भोजन का प्रयोग करने से बचना चाहिए। दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए। नारियल पानी का प्रतिदिन सेवन करें। यह गर्मी को कम करता है। पुदीना, गुलकंद शरबत, खीरे का जूस, छाछ आदि का उपयोग करना चाहिए। ये सब चीजें गर्मी में काफी लाभकारी हैं।
विज्ञापन

गर्मी में मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। साथ ही अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें। लू का असर होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. स्वतंत्र सिंह, फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed