फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Member of State Women's Commission inspected

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षस्त्रण

Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Member of State Women's Commission inspected
गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण के तीसरे तीन राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं शासन से नामित नोडल अधिकारी अर्चना गहरवार ने सोमवार को जनपद में कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कोतवाली, राजकीय महिला इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय विश्वेश्वरगंज तथा कार्यालय वन स्टाफ सेंटर गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में अपराध रजिस्टर, बाल अपराध रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया।
विज्ञापन

अपराध रजिस्टर के अवलोकन के दौरान बताया गया कि वर्ष 2020 में कुल 774 मुकदमें पंजीकृत किए गए हैं जिसमें 151 मुकदमों की विवेचना प्रचलन में है। शेष मुकदमों के आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट प्रेषित किया जा चुके हैं। जिस पर उन्होंने लंबित मुकदमों को गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया। बाल अपराध रजिस्टर में संबंधित कुल 12 शिकायतों / मुकदमों का विवरण अंकित मिला। इसमें नौ प्रकरण निस्तारित एवं शेष तीन प्रकरण को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नियुक्त महिला और कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण का निर्देश दिया। राजकीय महिला इंटर कालेज के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कोविड-19 को देखते हुए सेनेटाइजर व थर्मोस्कैनर के अलावा छात्राएं मास्क का प्रयोग करती पाई गई। विद्यालय में सफाई कर्मी का पद रिक्त होने की स्थिति में जिला विद्यालय निरीक्षक से आउट सोर्सिगिं के माध्यम से कर्मचारी रखने, परिसर में स्थित बंद सुलभ शौचालय को खोले जाने के लिए पत्राचार करने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत तीन बालिकाओं को बुलाकर ताइक्वांडो की प्रशिक्षिका सुलेखा द्वारा आत्म रक्षा के टिप्स बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed