फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

साढ़े 46 करोड़ से होगा शहर का विकास

Fri, 11 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में बोर्ड की बैठक शुक्रवार को सभाकक्ष में हुई। इसमें बजट प्रस्तावमें वर्ष 2021-22 के अनुमानित आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सभी सभासदों ने वर्ष 2021-22 के अनुमानित आय 46 करोड़ 57 लाख 41 हजार एवं अनुमानित व्यय 46 करोड़ 56 लाख का बजट सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में सभी सदस्यों ने नगर पालिका की ओर से किए गए साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग तथा मुहल्ला निगरानी समिति को उपलब्ध कराए गए आक्सी मीटर, थर्मल स्कैनिंगएवं मेडिकल किट, श्मशान घाट पर सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोलरूम आदि की सराहना की। नगर के विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज, जेई विवेक बिंद, सफाई निरीक्षक एहसान आलम आदि के अलावा सभासद कमलेश बिंद, परवेज अहमद, धीरेंद्र यादव, सरिता गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, सोमेश मोहन राय, कुवंर बहादुर सिंह, संजय कटियार, अनिल वर्मा, निर्गुणदास केशरी, समरेंद्र सिंह, अर्जुन सेठ, अमरनाथ दुबे, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, संजय राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed