फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

राजस्व टीम ने कब्जा हटाने का दिया निर्देश

Thu, 10 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting
सुहवल। ग्राम पंचायतों की जमीन पर किए गए अवैेध कब्जे से मुक्त कराने और इसमें संलिप्त भू- माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जमानिया के चार सदस्यीय संयुक्त राजस्व टीम ने थाना क्षेत्र के अड़रिया गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दो लोगों के द्वारा किए गए आठ विश्वा जमीन पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर सख्त निर्देश दिया। टीम ने सीमाकंन चिन्हित करने के बाद तहसीलदार जमानिया के न्यायालय में दोनों के खिलाफ धारा 61(1) के तहत कार्रवाई कर बेदखली के आदेश के लिए पत्रावली पेश कर दिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि गांव के गाटा संख्या 639 जिसका रकबा करीब दो विश्वा है। उस पर अतिक्रमण करने वालों ने झोपड़ी डालने के साथ पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया है। वहीं गाटा संख्या 641 और 645 रकबा करीब छह विश्वा दस धूर है पर दूसरे अतिक्रमणकारी ने जमीन पर बोरिंग आदि लगाने के साथ अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। टीम के द्वारा बताया गया कि इस पूरी प्रक्रिया के बाद कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी किया जाएगा। वहीं संयुक्त टीम के द्वारा किए गए कार्रवाई के बाद अवैध कब्जेदारों में हडकंप की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह, लेखपाल रामराज, बृजकिशोर, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed